Monday, March 12, 2012

जश्न-ए-सैलानी


कलाम पेश करते दिवाना ग्रुप मुम्बई के कव्वाल
मुम्बई के दिवाना कव्वाल ग्रुप ने जश्ने सैलानी में सूफी गायकी से सरकार सैलानी के चाहने वालों को मस्त कर दिया। कव्वाल ने सबसे पहले ख्वाजा मेरे ख्वाजा गाया, जिसे सुनकर श्रोता भक्ति में झूमने लगे। उसके बाद ‘‘पिया हाजी अली’’ गया तो उनपर पैसों की जमकर बरसाद हुई।
करेड़ा शरीफ में उर्स परवान चढ़ने लगा है। दूर दूर से सैलानी सरकार को चाहने वालो के काफिले उर्स में पहूंच रहे है। सरकार के आश्रम में महिला पुरूषों का हुजुम उमड़ रहा है। आश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों ओर हक सैलानी हक सैलानी की आवाजें गुंज रही है। चित्तौड़गढ़, मंदसौर, मुम्बई सहित कई जगहों से कव्वाल ग्रुप आए है। धूणे पर संतों का जमावड़ा है। लोग दर्शन कर के निहाल हो रहे है। परिसर में जगह जगह एलसीडी लगा दी गई है ताकि स्टेज पर हो रहे कार्यक्रमों को दूर बैठे लोग आराम से देख सके।
उर्स 14 मार्च तक है।

No comments:

Post a Comment