Monday, November 28, 2016

करवा चौथ आज, गांवों में दुल्हन की तरह संवरी महिलाएं


करवा चौथ आज, गांवों में दुल्हन की तरह संवरी महिलाएं
गोगुन्दा - आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि करवा चौथ है। महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहाग पर्व करवा चौथ पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। शहरों में आज महिलाएं घरों से बाहर निकलती है, नए वस्त्र धारण करती है, सजती संवरती है। कस्बों व गांवों में भी इस पर्व का माहौल देखने को मिलता है। ब्यूटीर्पालरर्स पर इस दिन महिलाओं की अच्छी भीड़ रहती है। करवा चौथ के एक दिन पूर्व ही महिलाएं सजने-संवरने लगती है। ब्यूटीपार्लर्स पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं ब्यूटीशिएन्स की अच्छी चांदी हो रही है।
 
गांवों व कस्बों में धूल फांक रहे ब्यूटीपार्लर्स पर सुहागिनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मोटागांव गोगुन्दा की महिलाएं भी सजने संवरने में पीछे नहीं है। यहां 10 से अधिक ब्यूटी पार्लर है। सभी पार्लर पर सोमवार से ही भीड़ है। 

राजपूतों का मोहल्ला स्थित मुस्कान ब्यूटीपार्लर की किरण वेद ने बताया कि पिछले कुछ सालों से करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस पर्व पर महिलाएं दुल्हन की तरह सजती है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के दिन भीड़ अधिक रहने के कारण महिलाएं करवा चौथ से दो-चार दिन पहले से ही आना शुरू हो जाती है।

No comments:

Post a Comment