Tuesday, July 22, 2014

बस से कुचलने से महिला की मौत

उदयपुर से गोगुन्दा आ रहे बाइक सवार के पीछे बैठी महिला नीच गिर गई, पीछे से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर महिला को रोंदते हुए आगे निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निजी बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 

गोगुन्दा थाने के एसएसआई लाल चन्द ने बताया कि खेम सिंह उम्र 22 वर्ष आज सुबह अपनी बीमार मां इन्द्रा देवी का ईलाज करवाने के लिए बाइक पर उदयपुर के चिकित्सालय में ले गया था, ईलाज के बाद वापस लौटते समय ईसवाल के नजदीक पीछे से आई एक निजी बस ने उसकी मां को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मां की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
पुलिस ने घटनास्थल से निजी बस व मोटर साईकिल को जप्त कर लिया है। वहीं गोगुन्दा एसचसी पर मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व उसके पिताजी की मृत्यु हो गई थी, अब मां भी नहीं रही। 
उल्लेखनीय है इन्द्रा देवी झुंझारू महिला थी और श्रमिक संगठन से जुड़ी हुई थी, वह महिला श्रमिकों के हितों पर लगातार कई वर्षों से कार्य कर रही थी। महिला श्रमिक संगठन से जुड़ी महिलाओं ने इन्द्रा देवी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रृद्धांजली दी है। 

No comments:

Post a Comment