Monday, December 29, 2014

साड्डा हक ऐथ्थे रख

आजीविका ब्यूरो की कानूनी शिक्षण एवं पैरवी ईकाई भी है। इस ईकाई के द्वारा श्रमिकों के श्रम भुगतान, मुआवजे, दुर्घटना, मारपीट के विवादों में श्रमिकों को निःशुल्क परामर्श देने, उनके विवाद दर्ज कर कानूनी सहायता प्रदान करने तथा पीडि़त श्रमिक व विपक्षी के बीच सुलह करवाने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है। यह ईकाई आजीविका ब्यूरो द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी शिक्षण एवं पैरवी सेवा प्रदान की जाती है। इस सेवा के अंतर्गत गांवों मंे पैरालीगल नियुक्त किए गए है जो उन्हीं क्षेत्र के है तथा श्रमिकों के साथ होने वाले अन्याय के प्रति उन्हें सजग करते है, कानूनी शिक्षण प्रदान करते है और जिन श्रमिकों के साथ किसी प्रकार का शोषण होता है ऐसे श्रमिकों को कानूनी परामर्श देते है तथा उन्हें कानूनी सहायता करते है। एक केस स्टड़ी . . .

साड्डा हक ऐथ्थे रख : वेणी सिंह को मिला काम का मेहनताना

श्रमिक भरसक मेहनत करता है बावजूद उसका शोषण होता रहता है। असंगठित व निजी क्षेत्र में श्रमिकों को मेहनता ने का भुगतान समय पर नहीं करने, दुर्घटना घटित हो जाने पर मुआवजा नहीं दिए जाने, न्यूनतम मजदूरी से कम का भुगतान करने जैसे मामले अकसर सामने आते रहते है। गैर सरकारी संस्थानों में हीन हीं वरन सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्त श्रमिक भी शोषण से बचे नहीं है।
सरकारी विभागों में भी श्रमिकों की नियुक्ति की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में सरकार प्लेसमेंट एजेन्सियों के मार्फत संविदाकर्मियों के द्वारा कार्य करवा रही है। कहीं कार्यक्रम अधिकारी तो कहीं इंजीनियर, कहीं कम्प्यूटरकर्मी तो कहीं बाबू, कहीं ड्राइवर तो कहीं रसोई श्रमिक के रूप् में संविदा पर नियुक्ति दी जा रही है। यह अच्छा भी, क्योंकि इससे श्रमिकों को भी सरकारी कामकाजों में रोजगार के अवसर मिले है लेकिन प्लेसमेंट एजेन्सियों द्वारा श्रमिकों के शोषण करने के मामले भी सामने आ रहे है। पीडि़त श्रमिकों द्वारा शोषण के खिलाफ शिकायत भी की जाती है तो विभाग प्लेसमेंट एजेन्सी का मामला बताकर हाथ खड़े कर देती है। ऐसे में श्रमिक अपने आपको ठगा-सा महसूस करने लगता है। ऐसा ही हुआ उदयपुर जिले के गोगुन्दा क्षेत्र के गायरियावास गांव के वेणी सिंह खरवड़ के साथ।

वेणी सिंह खरवड़
वेणी सिंह खरवड़ (54 वर्ष) रसोई श्रमिक है। उन्होंने गोगुन्दा कस्बे में स्थित आबकारी थाने की मेस में रसोई बनाने का कार्य किया। जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट एजेन्सी एम एस एन्टरप्राईजेज (उदयपुर) ने 01 सितम्बर 2013 से वेणी सिंह खरवड़ को 3000 रूपए मासिक के आधार पर गोगुन्दा के आबकारी थाने में रसोई बनाने के लिए नियुक्त किया। आबकारी थाने से वेणी सिंह के गांव के बीच 4 किलोमीटर की दूरी है। सर्दी हो या गर्मी या फिर वर्षा ऋतु, वह रोजाना सुबह 6.30 बजे तक आबकारी थाने पहुंचता और थाने के कर्मचारियों के लिए खाना बनाता। सुबह का खाना बनाने के बाद घर चला जाता, दिन में घर व खेती का काम करता और शाम को फिर आबकारी थाने में आकर कर्मचारियों के लिए शाम का खाना बनाता रहा। वेणी सिंह ने बताया कि दोनों समय खाना बनाने के महज 100 रुपए ही मिलते थे लेकिन क्या करता ? इसके अलावा रोजगार का कोई अवसर भी तो नहीं था।

वेणी सिंह जब से काम पर लगा तब से लेकर 31 मार्च 2014 तक उसे प्लेसमेंट एजेन्सी द्वारा महज 3000 रुपए का भुगतान किया गया था। वेणी सिंह ने कई बार मेहनताने का तकाजा किया था लेकिन प्लेसमेंट एजेन्सी के डायरेक्टर ने भुगतान नहीं किया। वेणी सिंह ने आबकारी थानाधिकारी से भी इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने प्लेसमेंट एजेन्सी व श्रमिक के बीच हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।
स्थिति ऐसी थी कि कहीं नौकरी ना छूट जाए इस डर से उसे खाना दोनों समय बनाना था जबकि मेहनताने का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी दौरान उसे एक स्थानीय वकील ने श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र के बारे में बताया। उसे बताया कि केंद्र श्रमिकों का अटका भुगतान कानूनी तरीके से दिलवाने में सहायता करता है।
तब 2 अगस्त 2014 को वेणी सिंह केंद्र पर उपस्थित हुए और अपनी समस्या बताई। केंद्र से उन्हें कानूनी परामर्श दिया गया। उनसे काम से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उन्होंने बताया कि आबकारी थाने में रजिस्टर में रोजाना उपस्थिति दर्ज की जाती है, उस रजिस्टर के अलावा कोई प्रमाण नहीं है।
केंद्र के कार्यकर्ता ने उसे उसके मामले से जुड़े कानूनी पक्षों के बारे में बताते हुए, विवाद के समाधान हेतु परामर्श दिया और द्वितीय व तृतीय पक्ष के संदर्भ में जानकारियां ली। केंद्र के कार्यकर्ता द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए द्वितीय व तृतीय पक्ष से वेणी सिंह द्वारा दर्ज करवाए गए विवाद के बारे में चर्चा की गई। द्वितीय पक्ष ने तृतीय पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए भुगतान करने से इंकार कर दिया।
इसी दरमियां ‘‘सरकार आपके द्वार अभियान’’ के तहत ग्राम पंचायत व ब्लाॅक स्तर पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाने की सरकार के कार्यक्रम की जानकारी मिली। इस अभियान के तहत राज्य सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री उदयपुर संभाग में रहे और ग्राम पंचायत व ब्लाॅक स्तर पर जनसुनवाई की। केंद्र के कार्यकर्ता ने इस अभियान का लाभ लेकर मामले का समाधान करने का विचार बनाया और 20 अगस्त को चांटिया खेड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शिविर में वेणी सिंह खरवड़ से शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें द्वितीय पक्ष से कार्य का भुगतान करवाने की मांग की। मंत्री से सुनवाई करते हुए आबकारी थानाधिकारी को 23 अगस्त तक वेणी सिंह को भुगतान करवाने के मौखिक आदेश दिए। 23 अगस्त को वेणी सिंह खरवड़ पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई में नहीं पहुंच पाया लेकिन जनसुनवाई में उसकी शिकायत पर पुनः सुनवाई हुई। जैसे ही उसकी शिकायत मंत्री के हाथ में आई, मंत्री ने आबकारी थानाधिकारी को जवाब के लिए बुलाया और शिकायत निवारण के बारे में पूछा तो आबकारी थानाधिकारी ने कहा कि वेणी सिंह खरवड़ को बकाया राशि का भुगतान बीते कल कर दिया गया है। शिविर में मौजूद लोगों ने मंत्री द्वारा की गई कार्यवाही पर जमकर कर तालियां बजाई और मंत्री की हौसलां अफजाई की।
दूसरी ओर वेणी सिंह खरवड़ को ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई शिविर में चले घटनाक्रम की जानकारी मिली तो वह जलभून कर रह गया। अब वह केंद्र द्वारा की जा रही कार्यवाही के भरोसे था। केंद्र द्वारा द्वितीय व तृतीय पक्ष को मामले के संदर्भ में अपना पक्ष रखने एवं विवाद में सुलह हेतु आमंत्रित किया। केंद्र नोटिस जाने के बाद द्वितीय व तृतीय पक्ष अपना पक्ष रखने केंद्र पर तो नहीं आए लेकिन वेणी सिंह को बकाया भुगतान कर दिया। वेणी सिंह ने बताया कि द्वितीय पक्ष ने 13000 रुपए का भुगतान 20 अक्टूबर 14 व 5000 रुपए 2 नवम्बर 14 को कर दिया।
वेणी सिंह खरवड़ रसोई कार्य में ही दक्ष है और गांव व परिवार को नहीं छोड़ना चाहते है इसलिए ही उन्होंने बहुत कम मेहनताने में भी आबकारी थाने में रसोई कार्य को निरन्तर चालू रखा। अब प्लेसमेंट एजेन्सी ने वेणी सिंह खरवड़ को नई नियुक्ति दी है और नियमित भुगतान भी किया जा रहा है।

Tuesday, December 23, 2014

Wednesday, December 10, 2014

श्रमिकों के प्रति संवेदनशील हो प्रशासनिक अधिकारी - प्रताप गमेती

श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम में बोले विधायक, 150 श्रमिकों को वितरित की साईकिलें
कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक प्रताप गमेती
गोगुन्दा (10 दिसम्बर 2014) - कृषि उपज मण्डी मंे आयोजित श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक प्रताप गमेती ने कहा कि लगभग पूरे गोगुन्दा क्षेत्र को टीएसपी से जोड़ दिया गया हैै। सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी सरकार कर्मकार कल्याण मण्डल के जरिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को श्रमिकों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होना पडेगा तथा उन्हें योजनाओं के लाभ दिलवाने के लिए प्रयास करना होगा।

उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग एवं अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कृषि उपज मण्डी परिसर में हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गोगुन्दा, सायरा, बरवाड़ा व बड़गांव क्षेत्र के 150 महिला व पुरूष श्रमिकों को साईकिलें वितरित की गई।

आजीविका ब्यूरो द्वारा संचालित श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र के समन्वयक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अरावली सहित क्षेत्रीय बजरंग, जरगा, सायरा व लक्ष्मी बाई निर्माण श्रमिक संगठन ने सहयोग किया। 

अरावली निर्माण श्रमिक सुरक्षा संगठन के संरक्षक नाना लाल मीणा ने कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों से आव्हान् किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी संगठन के माध्यम से प्रत्येक निर्माण श्रमिक तक पहुंचाए। 

श्रमिकों को साईकिल वितरित करते हुए 
उन्होंने राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा जारी परिचय पत्र को पंचायत समिति स्तर पर नवीनीकरण की व्यवस्था करने, ग्राम पंचायतों द्वारा महानरेगा के तहत दिए गए कार्य दिवसों को प्रमाणित करने एवं परिचय पत्र के लिए आवेदन हेतु पंचायत समिति स्तर पर ही व्यवस्था करने की मांग की। वहीं बजरंग, जरगा, सायरा व लक्ष्मी बाई निर्माण श्रमिक संगठनों के लोगों ने श्रम आयुक्त पंतजली भू, उपखण्ड अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक प्रताप गमेती को श्रमिकों की मागों को लेकर श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रम आयुक्त पतजंली भू ने कहा कि कर्मकार कल्याण मण्डल से जुड़े श्रमिकों को हित लाभ दिए जाने में आ रही समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगेे तथा जिन हिताधिकारियों को आवेदन के बावजूद लाभ नहीं मिले है उनकी फाइलों की जांच कर सूचित किया जाएगा। 

कार्यक्रम को उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण आचार्य, अरावली निर्माण श्रमिक सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, कवि सोहन लाल कोठारी ने भी सम्बोधित किया वहीं पुलिस थाना अधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा व विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Wednesday, November 12, 2014

कानूनी शिक्षण अभियान

हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना करते हुए 
आज (12 नवम्बर 2014) सुबह 10.30 बजे गोगुन्दा केंद्र द्वारा निकाले जा रहे ‘‘कानूनी शिक्षण रथ’’ को स्टेप एकेडमी के संजय चित्तोड़ा ने हरी झण्ड़ी दिखाई वहीं मंगल कार्य के लिए मांगलिक नहीं था तो हमारे भाईसाब ने हमें चाय पिलाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि एक बोलेरो जीप को हमारे द्वारा रथ के रूप में सजाया गया। उस पर लेबर लाइन की तख्तियां, कानूनी सेवा के फ्लेक्स, बजरंग निर्माण श्रमिक संगठन के बैनर इत्यादि लगाए गए। रथ में लाउडस्पीकर लगाया जिसके माध्यम से कानूनी सेवा का प्रचार प्रसार किया गया। 

रथ में पैरालीगल मालूराम गमेती, भंवर लाल व कलेक्टिव सदस्य पन्ना लाल गमेती, केंद्र के कार्यकर्ता दिलीप गमेती तथा कानूनी शिक्षण एवं पैरवी ईकाई उदयपुर के भास्कर सिंह के साथ मैं भी था। वैसे भास्कर जी दोपहर में हमारे साथ हुए थे। रथ में लाउडस्पीकर को सेट करने का मैंनें ही किया था सो मशीन, माइक व बैट्री को सबसे पीछे वाली सीट पर ही सेट किया। रथ की रवानगी के साथ ही मैं पिछली सीट पर जम गया और जमकर प्रचार प्रचार किया। ऐसा करने से बचपन की ‘‘ठप्पो-ठप्पो रे ठप्पो’’ की यादें ताजा हो गई। पंचायतीरात व विधानसभा चुनावों में बचपन में जीपों में बैठकर खूब चुनाव प्रचार किया करता था। तब ना किसी विचारधारा के साथ था और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव था, बस बालमन को चुनाव प्रचार करने में आनन्द आता था इसलिए पिताजी की भंयकर डांट के बावजूद भी प्रचारों की गाडि़यों में माइक पर चिल्लाना अच्छा लगता था। माइक पर बोली जाने वाली पंक्तियां आज भी याद है . .  भाईयों और बहनों, आपके अपने लाडले, सेवाभावी, कर्मठ, लोकप्रिय उम्मीदवार ‘‘फलाणा’’ को चुनाव चिन्ह ‘‘ढिमका’’  पर चैकड़ी की मौहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनावें! आश्चर्य!!! मुझे आज भी वे पंक्तियां हूबहू याद है ! 

खैर . . . गोगुन्दा से रवाना होकर ‘‘कानूनी शिक्षण रथ’’ बांसड़ा, फूटिया, मोड़ी, छिपाला होते हुए दोपहर 2 बजे भैरूनाथ भोजनालय पर पहुंचा। जहां हम सब ने ‘‘दोपेरी’’ की, नाश्ते में 3 किलो केले और 2-2 समोसे तो हम पहले ही दबा चुके थे। खाने के बाद रैम एक्टिवेट हुई, सैकेण्डरी मैमोरी में हलचल हुई और तन्द्रा टूटी, भई अब तक केवल एक विवाद सामने आया है जिस पर परामर्श दिया गया और प्रार्थी को 14 नवम्बर को लीगल डे पर बुलाया गया। मात्र 25-30 हाजरी डायरियां वितरित हो पाई है, हां कानूनी सेवा की जानकारी व कानूनी शिक्षण जरूर हम 200-50 लोगों को दे चुके थे। 

पर अब रथ की दशा को सुधारते हुए दिशा देना महत्वपूर्ण हो गया। अब तक हमें पता पड़ चुका था कि मजदूर तो मजदूरी करने गए है, गांवों में उनके घरों के दरवाजों पर ताले लटक रहे है, अमूमन गांव वाले भी अपने खेतों में चारा काटने या रबी की फसलें बोने में व्यस्त हैं, ऐसी दशा में क्या किया जाए ? तब तय किया कि रूट पर आ रहे गांवों में अधिक समय गंवाने की बजाए केंद्र से किसी ना किसी रूप से जुड़े गांव के किसी व्यक्ति को सूचना दी जाए कि रथ पुनः गांव में इतनी बजे आएगा और यहां बैठक आयोजित करेंगे। यह भी तय हुआ कि रूट पर कहीं अधिक संख्या में समूह में लोग नजर आयेंगे तो वहां नुक्कड़ सभा करके कानूनी शिक्षण दिया जाएगा या उनसे संवाद किया जाएगा। 

हम आगे बढ़ने ही वाले थे कि इत्ते में मुझे क्लेक्टिव सदस्य खेमराज गमेती का काॅल आ गया, बोले - नमस्कार, मुझे बगडून्दा ग्राम पंचायत में जाना था लेकिन मैं नहीं जा पाया। मजाम गांव की क्लेक्टिव से जुड़ी महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत बगडून्दा में सुबह 9 बजे से बैठी है आप तुरन्त वहां पहुंचे। अब मैं उलझन में पड़ गया, क्या करूं, क्या ना करूं, न किसी महिला के संपर्क नम्बर थे ना ही ग्राम पंचायत के सचिव या रोजगार सहायक के संपर्क नम्बर थे जो उनसे संपर्क कर मामले को सुलटाता, मैं उधेड़बुन में ही था कि संकटमोचन भास्कर जी हमारे सामने प्रकट हो गए, उन्हें तुरन्त जीप में स्थान दिया और मैं उनकी बाइक लेकर बगडून्दा के लिए रवाना हुआ, उनसे कहा कि रथ को रूट के मुताबिक लेकर आवे, मैं उन्हें बगडून्दा में मिल जाऊंगा।

बगडून्दा पहुंचा तो 8-9 महिलाएं बैठी हुई थी, वे अपने गांव में पिछले एक साल से खराब पड़े हेण्डपम्पों को ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत में आई थी, ग्राम पंचायत खुली थी लेकिन उसमें केवल चैकीदार बैठा था। रोजगार सहायक के मोबाइल नम्बर लिए काॅल करने का प्रयास किया तो पता चला कि नेटवर्क इमरजेंसी मोड़ में है। भला हो चौकीदार का उसने पास के एक कार्यालय से एक फोन लाकर दिया, उससे रोजगार सहायक को काॅल किया तो उसने बताया कि वो विशेष कार्य से पंचायत समिति कार्यालय गया हुआ है। उसे मामले से अवगत कराया गया, उसने चौकीदार से कहा कि वो महिलाओं का मांग पत्र ले लेवें और मुझे आश्वस्त किया वो पावती रसीद शिकायतकर्ता के घर भिजवा देगा। महिलाओं के रूके हुए भुगतान के बारे में उसे बताया उसने कहा कि वो एक-दो दिन में भुगतान करवा देगा। 

महिलाएं खुश होकर घरों को लौट गई, मैं भी ग्राम पंचायत से निकल कर बगडून्दा गांव की चौपाल पर आ गया। वहां बैठकर आगे के रूट पर गौर किया तो पता चला कि यहां से हमें भूत मंगरी जाना है। ‘‘भूत मंगरी’’ का नाम मस्तिष्क में आते ही क्षेत्र में व्याप्त भूतों की दंत कथाओं की ओर ध्यान चला गया और भूत मंगरी के बारे में काल्पनिक दृश्य दृष्टिपटल पर घूमने लगे। सामाजिक कार्यकर्ता विनय-चारूल भरवाड़ के गीत ‘‘मेरे हाथों को ये जानने का हक रे’’ के बोल कानों में पड़े तो मैं भूतों के माया जाल से बाहर निकला, सामने नजर गई तो पाया ‘‘कानूनी शिक्षण रथ’’ बगडून्दा चौपाल के करीब आ चुका था। रथ में बज रह लाउडस्पीकर से ही विनय-चारूल की आवाज सुनाई दे रही थी। यहां सभी साथियों ने बड़े प्रेम से एनर्जी बूस्ट (चाय) को चुस्कियों के साथ पिया। 10-15 प्रवासी श्रमिकों के साथ चर्चा के बाद रथ आगे बढ़ा और उभेश्वर विकास संस्था परिसर के पास होता हुआ बगडून्दा का खेड़ा गांव पहुंचा। यहां राजीव जी व कृष्णा जी के पुराने साथी गल्लाराम जी गमेती ने रथ का स्वागत किया। वे अकेले शख्स थे जो गांव में नजर आए, गांव के अमूमन घरों के दरवाजों पर ताले लटक रहे थे, घड़ी के कांटों की गणित 3.30 बजा रही थी। 

मेरे लेप्पी की घड़ी रात की 11.30 बजा रही है, सुबह जल्दी उठना है क्योंकि सुबह 8.00 बजे रथ रवाना करना है। तो साथियों आज का सफर यहीं पर समाप्त करता हूं, कभी राजीव जी व कृष्णा जी की कर्मस्थली रहे बगडून्दा का खेड़ा से रथ आगे कहां गया ? वहां हमने क्या किया ? आदि जानने के लिए पढि़ए मेरी आगामी पोस्ट . . . 

आपका साथी
लखन 

Monday, November 10, 2014

प्रशिक्षण से शुरू हुई बदलाव की बयार

  • लखन सालवी 

बरवाड़ा क्षेत्र में मार्बल फिटिंग ठेकेदार के रूप में बंशी लाल गमेती एक जाना पहचाना नाम है। 26 वर्षीय बंशी लाल को बैलदार के काम से मार्बल फिटिंग ठेकेदार तक के सफर में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ा। बकौल बंशी लाल, आजीविका ब्यूरो के कार्यकर्ता मोहन लाल गमेती ने आजीविका ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में न बताया होता तो वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।

बंशी लाल गमेती उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखण्ड क्षेत्र की करदा ग्राम पंचायत के तमणियां गांव का निवासी है। 2008 में आजीविका ब्यूरो के श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र गोगुन्दा द्वारा मार्बल फिटिंग का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (एक माह) आयोजित किया। उस दौरान बरवाड़ा क्षेत्र में कार्य कर रहे ब्यूरो के कार्यकर्ता मोहन लाल गमेती ने बंशी लाल को रोजगार परामर्श देते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। मोहन लाल ने सुझाव दिया कि उसे मार्बल फिटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त करने चाहिए। बंशी लाल इस सुझाव को आत्मसात करना चाह रहा था लेकिन उसके सामने एक दुविधा थी कि बेरोजगार होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें या प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अच्छे अवसर तलाश करें! वह बैलदारी का कार्य कर रहा था जिससे उसे 60 रूपए प्रतिदिन के मिल रहे थे। बैलदारी छोड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करने जाने का निर्णय करना मुश्किल हो रहा था लेकिन अंततः उसने प्रशिक्षण प्राप्त करने की राह चुनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर मार्बल फिटिंग का कार्य सीखा। 

प्रशिक्षण के दौरान मार्बल फिटिंग का कार्य सीखाने के साथ ही जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उसका कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल के बारे में भी बताया गया जो जीवन जीने में उपयोगी साबित हो रहा है। 

‘‘बैलदारी तो करता ही था, चिनाई कार्य व
मार्बल फिटिंग कार्य शायद में बिना प्रशिक्षण
के भी सीख लेता लेकिन प्रशिक्षण के दौरान
हमें जीवन जीने की जो कला सिखाई
गई वो मैं शायद ही कहीं ओर सीख पाता।’’
- बंशी लाल गमेती
बंशी लाल की शादी बचपन में ही हो गई थी, 10वीं तक पढ़ने की इच्छा थी लेकिन परिवार के हालात ऐसे हो गए कि पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 2005 में आजीविका के लिए महाराष्ट्र के मुम्बई शहर में प्रवास पर गया और वहां स्टील के चम्मच बनाने की फैक्ट्री में कार्य किया। यहां 8 घंटे काम के बदले मेहनताना 48 रूपए था। 4 घंटे ओवर टाईम कार्य करना पड़ता था जिसके पेटे 24 रूपए अलग से दिए जाते थे। बंशी लाल ने यहां पूरी लगन से कार्य किया, बाद में उसे हैल्पर से आॅपरेटर बना दिया, अब उसकी मासिक तन्ख्वाह 4500 रुपए हो गई मगर प्रतिदिन 12 घंटे काम करना पड़ता। दूसरी तरफ 2500 रूपए तो वहीं खर्च हो जाते, जो बचते वो परिवार के लिए नाकाफी थे। इस कार्य को करते हुए बंशी ने महसूस किया कि वह आर्थिक रूप से कभी मजबूत नहीं हो पाएगा, उसने वापस गांव लौटने का निश्चय कर लिया और 2007 में मुम्बई को अलविदा कह दिया। 

प्रवास से गांव लौटे बंशी को बेरोजगारी खल रही थी, उसने कई जगह काम ढूंढ़े लेकिन कहीं काम नहीं मिला। वह जिस कार्य को करने में दक्ष था वह काम यहां नहीं था और जहां था वहां पूरा मेहनताना नहीं था। बेरोजगारी को दूर करने के गांव में दो ही विकल्प मौजूद थे, पहला - कृषि कार्य व दूसरा-पिताजी के साथ निर्माण कार्यों में मजदूरी करने का (उसके पिता निर्माण कार्य में चिनाई कार्य करते थे।)। उसे दूसरा विकल्प ठीक लगा और वह निर्माण कार्यों में बैलदारी का कार्य करने लगा। यहां उसे 60 रूपए दिहाड़ी मिलती। 

प्रशिक्षण से उसके जीवन में बड़े बदलाव हुए और निरन्तर होते जा रहे है, मार्बल फिटिंग कार्य में दक्ष होकर उदयपुर शहर में एक ठेकेदार के यहां 100 रूपए दिहाड़ी पर 5-6 माह तक कार्य किया। उसके बाद नाथद्वारा में 200 रूपए प्रतिदिन की दर से मार्बल फिटिंग कार्य किया, इस कार्य में इतना परिपक्व हो गया कि वहां कार्य करते हुए 15 दिन ही हुए थे और ठेकेदार ने उसका काम देखते हुए उसकी मजदूरी बढ़ाकर 250 रुपए प्रतिदिन कर दी। उदयपुर, दिल्ली, जोधपुर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में वह मार्बल फिटिंग का कार्य कर चुका है। पिछले 3 साल से वह ठेकेदारी कर रहा है, प्रतिमाह 5-10 मार्बल मिस्त्रियों को वह रोजगार देता है। अब उसे काम ढूंढ़ना ही नहीं पड़ता है, लोग उसे ढ़ूंढ़ते-ढ़ूंढ़ते आ जाते है। अब वह गोगुन्दा क्षेत्र में ही कार्य कर रहा है। उसका कहना है कि उसे यहीं काम मिल जाता है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पाया और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ, उसने अपना मकान बना लिया है, दुपहिया वाहन भी है। बच्चों को भी गैर सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवा रहा है। वह किसी प्रकार का व्यसन नहीं करता है, वहीं घर, परिवार व समाज में उसे सम्मान मिल रहा है। उसने बताया कि लोग अपने समान किसी को नहीं होने देते है लेकिन मैंनें अपने कई साथियों को मार्बल फिटिंग का कार्य सिखाया है। 

मेरा विवाह 2001 में हुआ जब मेरी उम्र करीब 13 साल थी। मेरे समुदाय में अमूमन कम उम्र में ही शादी करवा दी जाती है। कम उम्र में विवाह होने का ही नतीजा है कि मेरे 3 संतानें है, 2 लड़के व 1 लड़की। लेकिन मैं अपने बच्चों का विवाह कम उम्र में नहीं करूंगा। - बंशी लाल गमेती

व्यसन से मुक्त रहने की बात हो या बाल विवाह न करने की बात हो। अपने सहयोगी को आगे बढ़ाने की बात हो या परिवार को मजबूत करने की बात हो, ये सब उसने प्रशिक्षण में ही सीखा और जीवन में अपना जिसका ही परिणाम है कि उसके जीवन में बड़े बदलाव दिखलाई दे रहे है।

Saturday, October 18, 2014

मेल मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न

17 अक्टूबर 2014 को गोगुन्दा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में मेल मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 43 पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान बिजली फिटिंग, नल फिटिंग, चिनाई कार्य में दक्षता प्राप्त कर कार्य रहे प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए वहीं संदर्भ व्यक्तियों ने विभिन्न खेलों व गतिविधियों के माध्यम से रोजगार को बेहतर बनाने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपाया सुझाए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता व जुड़ाव संस्था के जवानमल गमेती ने की। वहीं युवा मण्डल अध्यक्ष षिवलाल गमेती बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जवानमल गमेती ने कहा कि आजीविका ब्यूरो ने गोगुन्दा क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देकर विभिन्न कार्यों में दक्ष बनाया है। आप सभी युवाओं ने भी इसी संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज बेहतर रोजगार प्राप्त आर्थिक रूप से सख्त हुए है और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैै। अब आप लोगों का दायित्व है कि क्षेत्र के बेरोजगार व अप्रषिक्षित युवाओं को इस संस्था से जोड़े ताकि वे भी प्रषिक्षण लेकर दक्ष हो सके। 

इस अवसर पर शिव लाल गमेती ने एक कहानी बताकर प्रतिभागियों का ध्यान जीवन में आने वाली चुनौतियों की ओर आकर्षित किया, उन्होंने बताया दो तराशे जा सकने वाले बड़े पत्थर थे, एक मूर्तिकार ने दोनों से कहा कि मैं मूर्ति बनाना चाहता हूं, आप में से कौन तैयार है ? एक पत्थर ने मूर्ति का रूप धारण करने से इंकार कर दिया वहीं दूसरा मूर्ति बनने के लिए तैयार हो गया। उसे पता था कि मूर्तिकार छैनी व हथोड़े से उस पर हजारों चोटें करेगा। उसके निराकार रूप को छलनी कर देगा मगर उसने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। 

मूर्तिकार ने उस पत्थर को तराशना आरम्भ कर दिया, कुछ दिनों बाद उसने पत्थर को मूर्ति का रूप  दे दिया। उस मूर्ति को कुछ लोगों ने खरीद लिया और सम्मान के साथ मंदिर में स्थापित कर दिया। घी, दूध, गंगाजल, तेल इत्यादि से स्नान करवाया, कुमकुम का तिलक किया, पूजा की, गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इतना ही मंदिर में स्थापित करने के बाद से तो गांवों-गांवों से महिला-पुरूष उसके सामने सिर झुकाने आने लगे। रोजाना सुबह-शाम उसकी पूजा की जाती, घी-तेल के दिए जलते, खुश्बुओं से रंजित अगरबत्तियां जलाई जाती। मंदिर में स्थापित होकर पत्थर अपने आप को खुशकिस्मत मान रहा था। उसे आजीवन के लिए सम्मान जो मिल गया था।

दूसरी तरफ जिस पत्थर ने मूर्ति बनने से इंकार कर दिया था, मूर्तिकार ने उसे मंदिर के द्वार पर रख दिया, अब वहां आने वाले लोग अपने साथ लाए नारियलों को उस पर फोड़ते। रोजाना हजारों नारियल उस पर फोड़े जाते और वो जमाने भर के नारियलों की चोटें खा-खाकर दुःखी था। 

शिव लाल गमेती ने प्रतिभागियों से आव्हान करते हुए कहा कि आजीविका ब्यूरो एक मूर्तिकार है और आप जैसे युवा पत्थर है, आप सब मूर्ति बने यह अच्छी बात है लेकिन जो नारियल फुड़वा रहे है ऐसे पत्थरों को भी मूर्ति बनने के लिए प्रेेरित करे। 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा हाल ही में नल फिटिंग प्रषिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए व पूर्व प्रशिक्षणार्थियों में से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम का संचालन राजमल कुलमी ने किया। 

Thursday, October 9, 2014

हे देवेन्द्र . . . तेरी मौत पर तो इन्द्र भी रोया !

  • लखन सालवी (क्रोध पर काबू के लिए प्रयासरत तेरा एक मित्र)

हे देवेन्द्र . . . मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता था, तुम्हारी कर्मठता, कर्तव्यपरायणता व जज्बातों के कारण ही तो तुम से जुड़ाव हुआ था। गोगुन्दा आगमन के साथ ही फिल्ड में जाने का पहला मौका भी तुम्हारे साथ ही मिला। 26 जून के सम्मेलन की सूचना करने अपन रात की 10 बजे तक ऊंचे पहाड़ों पर बसे आदिवासी परिवारों के लोगों को कर रहे थे। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं जहां काम करने जा रहा हूं वहां इतना जुझारू साथी मिलेगा। कुछ ही दिनों के अंतराल में महसूस हो गया कि तुम एकचित्त मानस नहीं हो। पल में तौला-पल में माशा... हो जाते हो। काम भी अनेक करते हो। तुम्हारे प्लाॅट की कहानी भी तुमने बताई। तुम्हारे दिल में कितना दर्द था ये तुमने चेहरे पर या आंखों में कभी जाहिर नहीं होने दिया। एक दिन हंसते-हंसते दिल दहलाने बात तुमने कही तो मैंनें तुमसे एक वादा लिया और तुमने सहर्ष दिया... लेकिन तुमने वो वादा तोड़ दिया।

तुम्हारा वादा जाता रहा . . . तो तुम्हारे लिए मेरे मन में जो सम्मान था वो अब नहीं रहा और मैं ‘‘आप’’ से ‘‘तुम’’ पर आ गया। तुम्हारे गुस्से की ऐसी की तैसी . . . अब तुम ऊपर बैठ कर नीचे का तमाशा देख रहे हो ? कैसा लग रहा है ये तमाशा ? यार तूने खुश के बारे में भी नहीं सोचा। माता-पिता, भाई, भार्या के बारे में भी नहीं सोचा ? तेरा छोटा भाई बहुत तड़फा रे देवेन्द्र . . .। पिताजी भी बहुत रोये, माताजी का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तेरे पिताजी कितने अच्छे इंसान है! तेरे आखिरी समय की बातें हमसे साझा कर रहे थे, जैसे कृष्ण-सुदामा का पाठ कर रहे थे. . . आ हा.. हा.. हा, कितनी चाह रखते थे तुम्हारे प्रति। आसपुर, गोगुन्दा, बरवाड़ा, सायरा, उदयपुर केद्रों से सभी साथी तुम्हारे शव की यात्रा में आए। जो नहीं आ सके वो मोबाइल पर काॅल करके पल-पल की खबरें लेते रहे। तुम्हारी मौत पर श्मसान में सबने खूब आंसू बहाए, कोई आंखों से आंसू बहाकर रोया तो कोई दिल से रोया... और तो और तुम्हारी अंत्येष्ठि पर देवों का देव इन्द्र भी रोया। मगर मैं नहीं रोया, ना दिल से.. ना ही आंखों से। 

परन्तु हे देवेन्द्र, हे परम आत्मा. . . तुम्हारी सहृदयता व स्वस्थमना की बातें सभी कर रहे थे। हे मित्र मैं तुम्हारे जोश, तुम्हारे जज्बात, तुम्हारी कर्तव्यपरायणता को सलाम करता हूं . . . मुस्कुरा मत... तेरे अंतिम कर्म (लास्ट वर्क) पर मैं तूझे लानत भेजता हूं। तेरे निर्जीव शरीर को जब जलाया तो कई लोगों ने तुझे गालियां भी दी, सुनी की नहीं। तेरे इस कर्म को किसी ने नहीं सराहा।

हे देवेन्द्र . . तेरी बहुत याद आएगी यार, अब मैं स्टेपलर, पचिंग मशीन, स्केल, फाइलें, फेविस्टीक, रिपोर्ट फाॅरमेट इत्यादि किससे मागूंगा ? और कौन देगा ? सुबह से दृष्टि पटल पर तेरी ही सूरत फिल्म की तरह चल रही है। देख ना सब सो गए है, शांति, लालू, विनय, मोहित, दिलीप सभी सो गए है। मुझे नींद ही नहीं आ रही है। 

बहुत जिंदाबाद, जिंदाबाद करता था तू। लोगों को जिंदाबाद का अर्थ भी बताता था ना, अब लोग मुझसे पूछेंगे तो क्या जवाब दूंगा उन्हें मैं। जब मुर्दा ही होना था तो लोगों को क्यों जिंदाबाद का अर्थ समझाता था। यार तू तो मुक्ति पा गया, मुझे क्यूं सुक्तियों में उलझा गया।

तू मुझे मारसाब कहता था तो कीक लगती थी। आई मिस यू देव  :(

हमेशा देर कर देता हूँ मैं, हर काम करने में.

जरुरी बात कहनी हो, कोई वादा निभाना हो,
उसे आवाज देनी हो, उसे वापस बुलाना हो.
हमेशा देर कर देता हूँ मैं…..

मदद करनी हो उसकी, यार को ढ़ाढ़स बंधाना हो,
बहुत देहरीना रस्तों पर, किसी से मिलने जाना हो.
हमेशा देर कर देता हूँ मैं…..

बदलते मौसमों की सैर में, दिल को लगाना हो,
किसी को याद रखना हो, किसी को भूल जाना हो.
हमेशा देर कर देता हूँ मैं…..

किसी को मौत से पहले, किसी गम से बचाना हो,
हकीकत और थी कुछ, उसको जाके ये बताना हो.
हमेशा देर कर देता हूँ मैं….. (मुनीर)

अंत में . . .जो जिंदा है उनके लिए -

नर हो न निराश करो मन को
आज का वातावरण कुछ ऐसा है जो सकारात्मक कार्यों में लगे लोग अक्सर निराशा की तरफ धकेलता है। ऐसे में भारत के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्तजी की ये पंक्तियाँ आशा की नई किरण जगाती है। कृपया इन्हें जीवन में उतारें।